India

​3 करोड़ की सैलरी, फिर भी खाने का खर्च सिर्फ 2600 रुपये! गजब का है गूगल के इस कर्मचारी का मनी मैनेजमेंट

आज के समय में ज्यादातर लोग अच्छी सैलरी मिलते ही अपने खर्च बढ़ाने लगते हैं. महंगे गैजेट, मंहगी कार और आलीशान घर लोगों की जरूरत बन जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल में काम करने वाला 26 साल का एक कर्मचारी इससे बिल्कुल अलग रास्ते पर चल रहा है. करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी गूगल का ये कर्मचारी अपनी कमाई का बहुत छोटा हिस्सा ही खर्च करता है. उसका टारगेट 30 साल की उम्र से पहले आर्थिक रूप से आजाद होना और नौकरी की मजबूरी से बाहर आना है.

​3 करोड़ की सैलरी, फिर भी खाने का खर्च सिर्फ 2600 रुपये! गजब का है गूगल के इस कर्मचारी का मनी मैनेजमेंट

करीब 3 करोड़ है सैलरी

गूगल के इस कर्मचारी का नाम चार्ल्स ब्रूमफील्ड है. वह Google में AI सिक्योरिटी एनालिस्ट के पद पर काम कर रहे हैं. CNBC की रिपोर्ट के अनुसार ब्रूमफील्ड को साल 2026 में लगभग 3 लाख 23 हजार डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. इतनी ज्यादा कमाई के बाद भी उनका खानेपीने का मंथली बजट लगभग 6,300 रुपये है. अगस्त में उन्होंने ग्रॉसरी और बाहर खाने पर मात्र 2,600 रुपये खर्च किए थे.

ऑफिस में खाना खाते हैं, चार लोगों के साथ रहते हैं

ब्रूमफील्ड के कम खर्च का सबसे बड़ा कारण है गूगल की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं. ब्रमफील्ड ज्यादातर ऑफिस में ही खाते हैं. इससे बाहर खाने पर उनका पैसा नहीं लगता. कंपनी उनके हरदिन मेट्रो से आनेजाने का खर्च भी देती है. रहने के लिए उन्होंने DC में चार लोगों के साथ अपार्टमेंट शेयर किया हुआ है. वह अपनी कार भी नहीं रखते. आनेजाने के लिए पैदल चलना, साइकिल करना या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना पसंद करते हैं. अगस्त में उनका घर और बिजलीपानी समेत कुल खर्च लगभग 99 हजार रुपये था.

लेकिन सभी खर्च में उनका कटौती करना आदत नहीं है. उन्हें किकबॉक्सिंग का शौक है और इसके लिए वह हर महीने लगभग 20,600 रुपये जिम की फीस देते हैं. उनका मानना है कि जिन चीजों से खुशी मिलती है, उन्हें सिर्फ पैसे बचाने के लिए छोड़ना नहीं चाहिए.

30 साल से पहले आर्थिक आजादी का टारगेट

ब्रूमफील्ड बचपन से ही पैसे बचाने की आदत रखते हैं. उनके मातापिता बच्चों को अपनी कमाई का आधा हिस्सा बचाने की सलाह देते थे. 17 साल की उम्र में उन्हें FIRE यानी Financial Independence, Retire Early के बारे में जानकारी हुई. बता दें कि यह एक ऐसा तरीका है जिसमें लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इन्वेस्ट करते हैं, जिससे आने वाले समय में नौकरी किए भी खर्च चला सकें. साल 2022 में Knox College से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1 लाख डॉलर से ज्यादा सालाना सैलरी वाली नौकरी शुरू कर दी. इसके बाद अमेजन वेब सर्विस और Capital One जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया. इस साल वह Google से जुड़ गए.

अब ब्रमफील्ड का टारगेट 30 साल की उम्र से पहले 7.5 लाख डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट पोर्टफोलियो तैयार करना है. YouTube चैनल और करियर कोचिंग के काम से भी उन्हें लगभग 48 हजार डॉलर की कमाई होती है. ब्रूमफील्ड का मानना है कि खुशी का सीधा संबंध इस बात से नहीं होना चाहिए कि कोई कितना पैसा खर्च करता है. यही सोच उन्हें अपनी कमाई का लगभग 90 फीसदी हिस्सा बचाने और इन्वेस्ट करने के लिए मोटिवेट करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply