BusinessIndia

​एनवीडिया में जेन्सेन हुआंग की वापसी के पीछे ट्रंप की बड़ी चाल, शेयर बाजार से चीन तक छिपा है पूरा खेल!

दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप कंपनी एनवीडिया में पिछले कुछ दिनों में बड़ा उलटफेर हुआ है. तीन अफेयर की खबरें आने के बाद 12 नवंबर को सीईओ जेन्सेन हुआंग को इस्तीफा देना पड़ा था. कुछ दिन पहले तक कंपनी का बोर्ड साफ कह रहा था कि वह हुआंग की वापसी पर विचार नहीं कर रहा है. इसके बावजूद सोमवार को बोर्ड ने फैसला पलटकर उन्हें फिर से शीर्ष पद सौंप दिया. सीएनबीसी से बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि उन्होंने बोर्ड से बात कर सदस्यों को इस वापसी के लिए राजी किया.

​एनवीडिया में जेन्सेन हुआंग की वापसी के पीछे ट्रंप की बड़ी चाल, शेयर बाजार से चीन तक छिपा है पूरा खेल!

पर्दे के पीछे कैसे ट्रंप ने कैसे चली अपनी चाल

इस्तीफे के बाद ही ट्रंप हुआंग को वापस लाने में जुट गए थे. हजारों लोगों ने भी ऑनलाइन याचिका के जरिए उनकी वापसी मांगी थी. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी बोर्ड को मनाने में मदद की, जबकि बेसेंट ने पिछले हफ्ते ही कंपनी में बड़े बदलाव की बात कही थी. खबरो के मुताबिक, सिलिकॉन वैली में काम कर चुके वेंस ने भी एक मीटिंग में बोर्ड की चिंताएं दूर कीं. हुआंग व्हाइट हाउस के एआई सलाहकार और ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट के बड़े दानदाता हैं. जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक ट्रंप के पास एनवीडिया के 1.25 करोड़ से 5.8 करोड़ डॉलर के शेयर थे. हालांकि, व्हाइट हाउस प्रवक्ता डेविस इंगल ने कहा कि ये निवेश स्वतंत्र संस्थाएं संभालती हैं और इसमें ट्रंप परिवार का दखल नहीं है.

जासूसी विवाद के बीच चीन से पिछड़ने का डर

पहले मैकडॉनल्ड्स, बीपी और इंटेल के सीईओ को भी निजी विवाद में पद छोड़ना पड़ा था. लेकिन हुआंग का एक रिश्ता सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की अधिकारी एलिस हुआंग के साथ था. अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि वह चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़ी थीं, जिसे बीजिंग ने नकारा है. ट्रंप ने इस विवाद को कमतर बताते हुए कहा कि हुआंग ने कंपनी, देश और परिवार से माफी मांग ली है. ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने भरोसा दिया कि हुआंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं है. उन्हें डर था कि अगर हुआंग बाहर रहे, तो कोई चीनी कंपनी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है.

हुआंग के लौटते ही शेयर बाजार में उछाल

हुआंग के लौटते ही सोमवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 4.7 फीसदी उछल गया. ट्रंप बाजार की चाल को अपने नेतृत्व का पैमाना मानते हैं, जिसका असर टैरिफ नीति और ईरान युद्ध के फैसलों पर भी दिखा है. बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल डेटा सेंटर और चिप्स पर करीब 800 अरब डॉलर खर्च किए हैं. कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री स्टिजन वैन न्यूवरबर्ग के अनुसार, 2025 से 2032 तक ये निवेश 10.3 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकता है. डेटा सेंटर बढ़ने से इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर की कमाई बढ़ी है, लेकिन चिप्स की भारी मांग से स्मार्टफोन, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल महंगे हुए हैं.

अपने सहयोगियों के साथ विपक्ष के निशाने पर ट्रंप

निजी कंपनियों में दखल पर ट्रंप अब दोनों दलों के निशाने पर हैं. पहले भी सरकार ने इंटेल, यूएस स्टील और वेस्टिंगहाउस में हिस्सेदारी ली थी और चीन में एनवीडिया के पुराने चिप की बिक्री से 15 फीसदी हिस्सा तय किया था. पूर्व हाउस स्पीकर और ट्रंप सहयोगी न्यूट गिंगरिच ने एक्स पर संदिग्ध जासूस से रिश्ते के बाद वापसी पर सवाल उठाए. रिपब्लिकन सीनेटर टिम स्कॉट ने बताया कि हुआंग 3 दिसंबर को सीनेट बैंकिंग कमेटी के सामने गवाही देंगे. डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर और हकीम जेफरीज ने फैसले की आलोचना की, जेफरीज ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया. विरोध के बावजूद ट्रंप का कहना है कि इस विवाद से ये दिखा कि हुआंग के नेतृत्व में एनवीडिया कितनी आगे है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply