IndiaUttar Pradesh

​अखिलेश से मिले सलीम शेरवानी, बोले- मैं राज्यसभा चुनाव लड़ूंगा, 3-4 अक्टूबर को मिलेगा जवाब

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में तीसरे उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने बड़ा दावा किया है. सलीम शेरवानी ने कहा है कि उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर साफ तौर पर कहा कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. शेरवानी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और कहा कि 3 या 4 अक्टूबर को उम्मीदवारों के नाम बताए जाएंगे.

​अखिलेश से मिले सलीम शेरवानी, बोले- मैं राज्यसभा चुनाव लड़ूंगा, 3-4 अक्टूबर को मिलेगा जवाब

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सियासी हलचल तेज है. सपा के वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. शेरवानी ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. उनके मुताबिक, अखिलेश ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और कहा कि 3 या 4 अक्टूबर को पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी.

इसके बाद सलीम शेरवानी पार्टी कार्यालय से निकलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के नाम पर सहमति जता दी है, लेकिन तीसरी सीट के लिए अभी तस्वीर साफ नहीं है. सलीम शेरवानी के अलावा गुर्जर नेता रूद्रसेन चौधरी और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का नाम भी चर्चा में है. हालांकि, सलीम शेरवानी ने अब खुद ही ऐलान कर दिया है कि वो चुनाव लड़ेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply