BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

सलमान खान ने किया एसआरए के नए आईटी सेंटर का उद्घाटन, लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शुक्रवार रात मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसआरए के आधुनिक डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया।

सलमान खान ने किया एसआरए के नए आईटी सेंटर का उद्घाटन, लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां

यह अत्याधुनिक सुविधा डिजिटल प्रशासन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। माना जा रहा है कि इससे एसआरए की ईगवर्नेंस पहल को नई मजबूती मिलेगी।

सलमान खान ने झुग्गी पुनर्वास योजना के लाभार्थियों को उनके स्थायी घरों की चाबियां भी सौंपीं। चाबियां मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर की मौजूदगी में सलमान खान ने 50 से अधिक लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर सलमान खान ने एसआरए कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में एसआरए के कामकाज, सफल पुनर्वास की कहानियों, विभिन्न विकास परियोजनाओं और संस्था की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। यह प्रकाशन नागरिकों, हितधारकों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए एसआरए के कार्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

सलमान खान का यह दौरा महाराष्ट्र सरकार की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसके तहत झुग्गी पुनर्वास मिशन को आधुनिक तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और जनकेंद्रित प्रशासन के जरिए और मजबूत बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्हें एसआरए की विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी भी दी गई, जिनसे वह संतुष्ट नजर आए।

अगर सलमान खान की बात करें तो वह लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल कल्याण और जरूरतमंद लोगों की मदद जैसे कई सामाजिक कार्यों में उनका योगदान रहा है।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। इसके अलावा उनके कई अन्य प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा आने वाले महीनों में किए जाने की उम्मीद है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply