BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखा लेकिन अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो अपनी लव स्टोरी से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही लग गई थी।

सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, रिश्ते और डेटिंग के शुरुआती दिनों से जुड़े कई किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते की शुरुआत से ही इस कहानी का हिस्सा रहे हैं क्योंकि दोनों की मुलाकात सलमान की एक पार्टी में हुई थी।

जहीर इकबाल ने शो में बताया, ”सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही मेरे और सोनाक्षी के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह समझ चुके थे कि हम दोनों के बीच कुछ खास है। हमारे बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री नजर आती थी, जिसे सलमान खान ने तुरंत पहचान लिया था।”

इस दौरान सोनाक्षी ने कहा, ”एक अलग तरह की वाइब चल रही थी और सलमान इतने भी अनजान नहीं हैं। उन्होंने हमें देख लिया था। जब भी वह मुझसे पूछते थे तो हम दोनों इसे नकार देते थे और कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है।”

सोनाक्षी ने बताया, ”एक दिन सलमान खान ने मुझसे और जहीर से बात करते हुए कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब दोनों का ब्रेकअप हो सकता है और उस स्थिति में दोनों ही दुखी होंगे। यह बात सुनकर हम दोनों हैरान रह गए थे।”

सोनाक्षी ने एक और दिलचस्प घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान खान ने जहीर से सीधे कह दिया था, ‘दिख रहा है सब।’ सलमान की इस छोटी सी बात से दोनों को समझ आ गया था कि अब इस रिश्ते को उनसे छिपाना आसान नहीं है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर धीरेधीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि, दोनों ने करीब सात साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा।

साल 2022 में सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान भी दोनों की बॉन्डिंग की चर्चा हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और जून 2024 में शादी कर ली।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply