सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। पिछले कई दशकों में इस सुपरस्टार ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को नई पहचान दी है। हालांकि, फिल्मों को चुनने के उनके तरीके के बारे में हाल ही में हुए एक खुलासे ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी भाईजान जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। एक्टर ने यह भी बताया कि जब भी उन्हें किसी प्रोजेक्ट या बड़े फैसले को लेकर कोई उलझन होती है तो वे आज भी अपने पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से ही राय लेते हैं।

सलमान खान फिल्म की स्क्रिप्ट क्यों नहीं पढ़ते?
वैरायटी इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, ‘सिकंदर’ स्टार सलमान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में असल में कभी एक भी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। इस बातचीत के प्रोमो में सलमान खान को अपनी फिल्म बनाने की प्रक्रिया के बारे में खुलकर बातें करते हुए दिखाया गया, जिससे उनके पैंस हैरान रह गए। वीडियो में एक्टर ने कहा, ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने उन्हें लिखा जरूर है, लेकिन कभी पढ़ा नहीं।’ वीडियो में सलमान ने बताया कि वह पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय फिल्म की कहानी, ट्रीटमेंट और उसकी कमर्शियल अपील को समझना ज्यादा पसंद करते हैं।
सलमान खान ने कामयाबी पर कही ये बात
जब इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से उनकी सफलता का सीक्रेट पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही समझदारी से कहा, ‘अगर मैं सच कहूं तो मुझे इस सफलता के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था और शायद किीस को नहीं पता। अक्सर लोग यही कहते हैं कड़ी मेहनत करो, अच्छी स्क्रिप्ट चुनो, अपनी लाइफस्टाइल सुधारो और अनुशासन में रहो, लेकिन आपको पहले से कभी नहीं पाता होता कि दर्शकों को क्या पसंद आने वाला है और क्या नहीं।’
सलमान खान लग्जरी घड़ी कलेक्शन
सलमान खान ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी लग्ज़री चीजों की खरीदारी को लेकर चल रही लगातार चर्चाओं पर भी बात की। एक्टर अक्सर पब्लिक इवेंट्स और कार्यक्रमों में कई तरह की लग्जरी घड़ियां पहने नजर आते हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है। अपने लग्जरी घड़ी कलेक्शन के बारे में बात करते हुए सुपरस्टार सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये घड़ियां असल में उनकी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘आप मुझे घड़ियां पहने हुए देखते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये घड़ियां मेरी हैं। ये तो कभी किसी दोस्त की होती हैं तो कभी किसी दूसरे दोस्त की।’
सलमान खान की आने वाली फिल्में
सलमान खान हाल ही में ‘राजा शिवाजी’ में जीवा महाला के रूप में एक कैमियो भूमिका में नजर आए थे। अब सलमान खान ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढे़ं



