IndiaUttar Pradesh

​सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, 5 PCS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन ने 5 PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है. इसमें प्रयागराज, वाराणसी, फिरोजाबाद, लखनऊ और कानपुर से जुड़े अधिकारी शामिल हैं. प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी रहे सत्यम मिश्रा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है. बीते दिनों ही काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO का तबादला हुआ था.

​सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, 5 PCS अफसरों का तबादला

वहीं मंगलेश दुबे, उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी , प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. अरविंद कुमार द्विवेदी, जो अपर जिलाधिकारी , फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण , लखनऊ बनाया गया है. सीमा पांडेय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी को अपर जिलाधिकारी , फिरोजाबाद के पद पर तैनाती दी गई है.

इसके अलावा अभय कुमार पांडेय का अपर जिलाधिकारी , कासगंज के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है. वह कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर में अपने पद पर बने रहेंगे.

कौन हैं काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO

हरदोई के रहने वाले PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO बनाया गया हय वह 2016 बैच के PCS अफसर हैं और कई जिलों में अहम पदों पर रहे हैं. सत्यम मिश्रा बरेली, गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर रहे हैं. इसके अलावा रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट और मुरादाबाद में एडीम पद थे. CEO बनने से पहले वह प्रयागराज में एडीएम सिटी के पद पर तैनात थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply