IndiaPunjabTrending

‘भविष्य बचाओ मोर्चा’ को जबरदस्त समर्थन मिला, सरदार सुखबीर सिंह बादल ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन

पटियाला/चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर स्टूडेंटस आॅग्रेनाइजेशन आफ इंडिया द्वारा शुरू किए गए ‘भविष्य बचाओ मोर्चा ’के तहत आयोजित एक विशाल छात्र धरने को अपना समर्थन दिया।

‘भविष्य बचाओ मोर्चा’ को जबरदस्त समर्थन मिला, सरदार सुखबीर सिंह बादल ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन

पंजाब में 10 से ज्यादा पेपर लीक के घोटालों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ हरजोत बैंस और डाॅ. बलबीर सिंह दोनों मंत्री के रूप में अपने पद पर बने नही रह सकते। उन्हें पेपर लीक की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी, जिसके कारण पंजाब में 10 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं।’’

नौजवान विरोधी और पंजाब विरोधी आम आदमी पार्टी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए छात्रों से एक जन आंदोलन चलाने का आग्रह करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम यहां आप पार्टी के पाखंड को बेनकाब करने आए हैं। वे छात्रों के लिए लड़ने दिल्ली गए थे, लेकिन जब वहां की मीडिया ने उनसे पंजाब में पेपर लीक के बारे सवाल किया तो उन्होने इस तथ्य को सिरे से खारिज कर दिया। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वयं 2023 में पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के बारे आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था ।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पेपर लीक के बारे में सरदार बादल ने कहा,‘‘ पिछले महीने हुए फाॅर्मेसी अधिकारी परीक्षा के पेपर लीक होने सहित अब तक 10 पेपर लीक हो चुके हैं। अपनी गलती स्वीकार कर दोषी मंत्रियों को बर्खास्त कर इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के बजाय आम आदमी पार्टी की सरकार इंकार कर रही है। वे एक फर्जी‘ शिक्षा क्रांति’ का प्रचार करने में व्यस्त है, जबकि बुनियादी स्तर पर वे पूरी तरह से नाकाम हो गए हैं। वे तथ्यों और आंकड़ों के बारे सरेआम झूठ बोल रहे हैं, इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। हम इस तरह आगे नही बढ़ सकते, आखिरकार यह हमारे छात्रों और पंजाब के भविष्य के बारे है।’’

आम आदमी पार्टी की अक्षमता का पर्दाफाश करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ कल आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खुद विधानसभा में स्वीकार किया कि 1945 में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से 1200 में से प्रिंसिपल नही है! सरकारी काॅलेजों में स्वीकृत 5600 पदों में से 3200 खाली हैं। आम आदमी पार्टी हर बात में झूठ बोलने की रणनीति अपनाती है। ’ उन्होने निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के नौजवानों की बुद्धिमता का भी अपमान किया है जब उन्होने फाॅर्मेसी अधिकारी का पेपर लीक मामले को नकल का मामला बताया, जबकि यह साबित हो गया था कि परीक्षा केंद्रों से पेपर लीक करने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अगली अकाली दल सरकार परीक्षा के पेपर लीक करने के दोषी पाए जाने वालों को उम्रकैद की सजा देने वाला कानून लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा ,‘‘ ऐसे बेईमान लोग जो हमारे बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भविष्य में कोई पेपर लीक न हो।’’

भर्ती के मुददे पर बोलते हुए सरदार बादल ने आज घोषणा की कि 2027 में अकाली दल की सरकार के राज्य की बागडोर संभालने के बाद 100 फीसदी नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित की जाएंगी।’’

सरदार बादल ने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले चार सालों में राज्य में सभी नई नौकरियों में से आधी बाहरी लोगों को देकर एक गंभीर पाप किया है। उन्होने पड़ोसी राज्यों राजस्थान और हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम पंजाब में सभी सरकारी नौकरियों को पंजाबियों के लिए आरक्षित करने के लिए एक एक्ट लाएंगें।’’

सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की जरूरत पर बोलते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम यह सुनिश्चित करेंगें कि आईटी उद्योग सहित सभी निजी उद्योग में कम से कम 75 फीसदी पंजाबियों को काम पर रखा जाए। हम उन सभी कंपनियों को जो अपने कर्मचारियों में 75 फीसदी पंजाबियों को नही रखती, उन्हे सस्ती बिजली सहित प्रोत्साहन देने से इंकार कर इस निर्देश को लागू करने के लिए परिस्थितियां बनाएंगें।’’

सरदार बादल ने दावा किया कि अकाली दल न केवल नौजवानों को रोजगार प्रदान करने बल्कि उन्हें कौशल प्रदान करने के लिए भी रोडमैप तैयार किया है। उन्होने कहा,‘‘ सत्ता में आने के बाद हम एक वल्र्ड स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करेंगें जो बड़ी कंपनियों से सहयोग करेगी। मैंने एल एंड टी,टाटा, इंफोसिस और महिंद्रा एंड कंपनियों जैसी कंपनियों से बात की है जो हमारे नौजवानों को कौशल प्रदान करेंगी ताकि उन्हें कंपनियों में रोजगार दिया जा सके।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल युवा उद्यमियों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा ,‘‘ हम नौजवानों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा प्रदान करेगें।’’

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं में एन.के शर्मा, एसओआई प्रधान रणबीर सिंह राणा, यूथ अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर, कुलदीप झिंझर, पंजाबी यूनिवर्सिटी एसओआई प्रधान हुसनदीप सिंह , रमनजीत सिंह संघा और सरबजोत सिंह भट्टमाजरा, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना,जसपाल सिंह चटठा और जगमीत सिंह हरियाउ भी मौजूद थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply