Himachal PradeshIndiaTrending

खेल में निरंतरता से ही आता है निखार: नरेंद्र अत्री

हमीरपुर  आज महादेव इलेवन ने हमीरपुर सब सेंटर को फाइनल मैच में 6 विकेट से हराकर , वारियर्स कप बाइलैटरल सीरीज 32 से अपने नाम कर ली। सीरीज के समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष, भाजपा नेता नरेंद्र अत्री ने भाग लिया। नरेंद्र अत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल में निरंतरता बनाकर रखने से ही प्रदर्शन में सुधार होता है व अनुशासन में रहकर की गई मेहनत से जीत का मार्ग प्रशस्त होता है, फिर चाहे वह खेल के मैदान का मुकाबला हो या जीवन में किसी अन्य क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा।

खेल में निरंतरता से ही आता है निखार: नरेंद्र अत्री

फाइनल मुकाबले में हमीरपुर सब सेंटर ने 35 ओवर में 210 रन बनाएं, जबकि महादेव इलेवन ने एक ओवर शेष रहते चार विकेट पर 211 रन बनाकर , मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच महादेव इलेवन के मुकुल ठाकुर रहे , उन्होंने बल्लेबाजी में 80 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। रवि कुमार ने 87 रन बनाकर उच्चतम स्कोरर होने का गौरव प्राप्त किया। सीरीज के बेस्ट प्लेयर का खिताब शिवम शर्मा को मिला, जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब पंकज राणा ने जीता। मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया एवं आयोजकों से इस तरह की सीरीज की संख्या बढ़ाने के लिए आग्रह किया, ताकि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिले। इस मौके पर फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष व प्रशिक्षक नरेश राणा, प्रवीण शर्मा, राकेश ठाकुर, कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply