Trending

Sawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी

Sama Kheer Recipe: सामा चावल की खीर एक स्वादिष्ट, पेट के लिए हल्की और पौष्टिक भारतीय मिठाई है। इसे दूध, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। ग्लूटेनफ्री होने के कारण यह व्रत के दौरान खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। सावन सोमवार, नवरात्रि, एकादशी या किसी भी व्रतउपवास में सामा का खीर एक अच्छा और फीलिंग ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका।

Sawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी

सामा का खीर बनाने के लिए सामग्री

  • सामा चावल 1 कप

सामा का खीर बनाने की विधि

  • सामा चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
  • एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें। भीगे हुए सामा चावल डालकर 23 मिनट तक हल्का भून लें।
  • अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं, तब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 810 मिनट तक पकाएं, ताकि खीर गाढ़ी हो जाए।
  • ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोस सकते हैं।

कुकिंग टिप्स

  • सामा चावल को पहले से भिगोने से यह जल्दी पकता है।
  • यदि व्रत के लिए बना रहे हैं, तो मिठास थोड़ा कम रखें।
  • अधिक रिच स्वाद के लिए थोड़ा मावा या कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं।
  • खीर को धीमी आंच पर पकाने से स्वाद बेहतर आता है।
  • खीर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 23 दिन तक फ्रिज में रखकर इसका आनंद लिया जा सकता है।

प्रति सर्विंग पोषण

पोषक तत्वमात्रा
कैलोरी484 kcal
कार्बोहाइड्रेट58 g
प्रोटीन12 g
वसा23 g
फाइबर1 g
कैल्शियम311 mg
फॉस्फोरस274 mg
मैग्नीशियम45 mg
आयरन2 mg
जिंक1 mg
विटामिन C6 mg
फोलेट31 mcg
सेलेनियम6 mcg

व्रत में सामा चावल क्यों है अच्छा विकल्प?

सामा के चावल होते हैं और इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शरीर को धीरेधीरे ऊर्जा देता है। साथ ही यह पचने में आसान होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन इसे उपवास के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply