BusinessIndia

SBI Funds IPO Listing: इश्यू प्राइस से 7% ऊपर लिस्ट हुए शेयर, जानिए क्या करें निवेशक?

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाज़ार में एंट्री की और IPO की कीमत से 7 फीसदी ज़्यादा पर लिस्ट हुए. BSE पर स्टॉक 610 रुपए पर खुला, जो 574 रुपए की इश्यू प्राइस से 6.27 फीसदी ज़्यादा था. NSE पर यह 613.30 रुपए पर लिस्ट हुआ, जो ऑफर प्राइस से 6.85 फीसदी ज्यादा था. 9,813 करोड़ रुपए के इस IPO में निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी और ग्रे मार्केट से भी जबरदस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे थे. लिस्टिंग से पहले, स्टॉक का ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 97 रुपए था, जिससे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 671 रुपए के आसपास या इश्यू प्राइस से 16.9 फीसदी ज़्यादा होने की उम्मीद थी. हालांकि, असल लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों से काफी कम रही.

SBI Funds IPO Listing: इश्यू प्राइस से 7% ऊपर लिस्ट हुए शेयर, जानिए क्या करें निवेशक?

शेयर बाजार में कैसे दिख रहे हैं आंकड़े

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की बात करें तो बीएसई पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर इश्यू प्राइस से करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ 617.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जोकि सत्र के दौरान 624.80 रुपए पर पहुंचा था. खास बात तो ये है कि ये भी डबल डिजिट का रिटर्न नहीं है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की बात करें तो इश्यू प्राइस से 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 615.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में इश्यू प्राइस से करीब 9 फीसदी की तेजी के साथ 624.80 रुपए पर पहुंच गया था.

शेयर बाजार में गिरावट का माहौल

खास बात तो ये है कि शेयर बाजार में गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 77,493.03 अंकों पर दिखाई दिया. जबकि सेंसेक्स की ओपनिंग मामूली गिरावट के साथ 77,649.63 अंकों पर हुई थी. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी काफी प्रेशर में देखने को मिल रहा है. निफ्टी सुबी 10 बजकर 25 मिनट पर 50 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 24,188.10 अंकों पर दिखाई दिया. वैसे सुबह के समय निफ्टी की ओपनिंग 24,216.05 अंकों पर देखी गई थी.

IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला

यह IPO 14 जुलाई से 16 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और कुल मिलाकर 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे सभी तरह के निवेशकों के बीच इसकी ज़बरदस्त मांग का पता चलता है. संस्थागत निवेशकों ने इसमें सबसे ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 140.11 गुना सब्सक्राइब हुआ. नॉनइंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर सेगमेंट 22.51 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर कैटेगरी में 3.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इस इश्यू की कीमत 545574 रुपए प्रति शेयर के दायरे में तय की गई थी.

ओएफएस बेस्ड था पूरा इश्यू

यह IPO पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi द्वारा 17.10 करोड़ शेयरों की ‘ऑफर फॉर सेल’ के तौर पर लाया गया था. चूंकि शेयरों का कोई नया इश्यू नहीं था, इसलिए कंपनी को इस ऑफरिंग से कोई पैसा नहीं मिलेगा. पूरी रकम बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी. लिस्टिंग के बाद, प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 98.2 फीसदी से घटकर 89.8 फीसदी होने की उम्मीद है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 10.2 फीसदी हो जाएगी, जिससे स्टॉक में लिक्विडिटी बेहतर हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply