India

Scrubbing Home Remedies: फेस वॉश ही नहीं, घर में इन 5 चीजों से करें स्क्रब और पाएं ग्लोइंग स्किन

मानसून के दौरान उमस और पसीने की मार की वजह से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं. अगर फेस को टाइम से साफ न किया जाए तो स्किन डल नजर आने लगती है. फेस को क्लीन करने के लिए स्क्रबिंग करनी चाहिए. इन घरेलू उपायों से जानें कौन से स्क्रबिंग के ऑप्शन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं.

Scrubbing Home Remedies: फेस वॉश ही नहीं, घर में इन 5 चीजों से करें स्क्रब और पाएं ग्लोइंग स्किन

स्क्रबिंग के बेनिफिट्स स्क्रबिंग को एक्सफोलिएशन कहा जाता है. दरअसल, स्क्रबिंग करने से स्किन से डेड सेल्स रिमूव होते हैं. इसमें त्वचा को नुकसान भी नहीं होता. इसके अलावा ये एक्स्ट्रा सीबम प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करता है और एंटी बैक्टीरियल गुणों से पिंपल्स भी कम निकलते हैं.

कॉफी और कोकोनट ऑयल स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफी और नारियल तेल से स्क्रबिंग की जा सकती है. आधा चम्मच कॉफी में दो चम्मच तेल मिलाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें. मानसून में स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करने के लिए कोकोनट ऑयल बेस्ट है.

नीम के रस वाली स्क्रब एक स्किन एक्ने और ऑयली है तो नीम से बनी स्क्रब बेस्ट है. आपको नीम का रस लेना है और इसमें शहद के साथ हल्की कॉफी भी मिलानी है. नीम की वजह से स्किन पर बैक्टीरिया का अटैक नहीं हो पाता. वहीं शहद सॉफ्टनेस जैसे बेनिफिट्स देता है.

ओट्स और दही मानसून में चेहरे की डीप क्लीनिंग के लिए होममेड स्क्रब बनाना चाहते हैं तो ओट्स पाउडर और दही का यूज करें. एक चम्मच ओट्स पाउडर में दही मिलाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें. ये तरीका स्किन से डेड सेल्स तो हटाएगा साथ ही मॉइस्चराइजेशन में भी हेल्प करेगा.

चावल का आटा और एलोवेरा कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स में शामिल चावल बेस्ट होम रेमेडी है. एक चम्मच चावल का आटा लें और इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज किए. वैसे ये होम रेमेडी ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसमें गुलाब जल मिलाकर दोगुने फायदे पाए जा सकते हैं.

मसूर दाल और दूध स्क्रबिंग के जरिए चेहरे की डीप क्लीनिंग करना चाहते हैं तो मसूर की दाल के घरेलू उपाय को भी आजमाया जा सकता है. एक बर्तन में भीगी हुई मसूर की दाल को दरदरा पीस लें. इस पेस्ट में दूध मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें. ये तरीका डेड सेल्स को हटाने के अलावा टैनिंग भी कम करता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply