IndiaUttar Pradesh

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख के ट्रांजैक्शन से खुलेंगे राज, जेल में बंद 5 आरोपियों से आज फिर पूछताछ

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी केस में नया खुलासा हुआ है. अयोध्या पुलिस को कुछ नए सबूत मिले हैं. इसमें आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन की जानकारी सामने आई है. उसने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश दिया है. पुलिस अब पता लगा रही है कि ये पैसा कहीं दान की चोरी से तो नहीं जुड़ा है. जांच में यह भी पता चला है कि अविनाश ने अपनी एक महिला दोस्त को करीब 2 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया था.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख के ट्रांजैक्शन से खुलेंगे राज, जेल में बंद 5 आरोपियों से आज फिर पूछताछ

अब पुलिस ये भी जांच रही है कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया? जांच में ये बात भी सामने आई है कि अविनाश के भाई ने कई बार ड्यूटी के बाद कैश लेकर जाते हुए अविनाश को योग केंद्र जाते देखा था. जब भाई ने पूछा कि इतना पैसा कहां से आता है, तो अविनाश ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. बाद में उसके भाई अभिषेक ने अनुकल्प से पूछा कि इतना कैश कहां से आ रहा है, उसने कहा कि मंदिर में जजमान खुश होकर पैसे दे देते हैं और दर्शन में मदद के बदले भी लोग पैसे दे जाते हैं. साथ ही उसने कहा कि इस बारे में दोबारा कोई बात मत करना.
पुलिस अब इन सभी बातों की सच्चाई की जांच कर रही है.

दान चोरी के बाद राम मंदिर में क्या बदला?

दान की गिनती वाले कमरे में अब कई नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अब नोटों की गिनती टेबलकुर्सी पर नहीं, बल्कि जमीन पर गद्दे और प्लाईवुड बिछाकर की जा रही है. गिनती के दौरान किसी भी कर्मचारी को आपस में बात करने की इजाजत नहीं होगी. कोई कर्मचारी बारबार बाथरूम जाता है तो उस पर भी नजर रखी जाएगी. कैंटीन में भी ज्यादा देर तक बैठने की छूट नहीं होगी. यहां पूरे काउंटिंग रूम पर सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मॉनिटरिंग रूम में तैनात कर्मचारी भी ड्यूटी के दौरान अपनी जगह नहीं छोड़ सकेंगे, मतलब गिनती के दौरान CCTV कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को हमेशा सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं. मकसद साफ है कि दान की गिनती में पूरी पारदर्शिता रहे और दोबारा ऐसी घटना न हो.

यहां कुछ देर में अयोध्या पुलिस जिला कारागार पहुंचने वाली है. यहां आज अदालत के आदेश पर जेल में बंद 5 आरोपियों से पूछताछ होगी. ये पूछताछ अभी तक जांच और अविनाश की रिमांड के दौरान सामने आई बातों के आधार पर होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply