India

लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड से सनसनी: बैंक के बाहर पत्नी की हत्या कर बहन को भी मारी गोली, फिर पति ने किया सुसाइड

Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में आज गुरुवार को डबल मर्डर और सुसाइड की घटना से सनसनी फैल गई। आरोपी पति ने पहले बैंककर्मी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन तूलिका को भी गोली मार दी। फिर आरोपी पति मानस ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं, जबकि मानस SBI में कर्मचारी था। उसकी बहन तूलिका अविवाहित थीं।

बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मानस कार से ICICI बैंक के बाहर पहुंचा और फोन कर अपनी पत्नी दिव्या को बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने कथित तौर पर दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहन की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

पत्नी की हत्या के बाद मानस गोमतीनगर के हुसड़िया इलाके में पहुंचा। यहां उसने अपनी बहन तूलिका को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थलों की जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ की IG अपर्णा कुमार के मुताबिक, मानस ने पहले अपनी पत्नी दिव्या की हत्या की, फिर बहन तूलिका को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात से पहले पतिपत्नी के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply