CrimeIndiaUncategorizedUttar Pradesh

बलियापुर में दूसरे दिन भी सनसनी,पढ़िए जंगल में सिरकटी लाश मिलने के बाद क्या हुआ?

बलियापुर में दूसरे दिन भी सनसनी,पढ़िए जंगल में सिरकटी लाश मिलने के बाद क्या हुआ?

बलियापुर में दूसरे दिन भी एक सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. गुरुवार को बलियापुर जंगल के एक खदान में महिला का कंकाल बरामद हुआ था. उस मामले की पुलिस अभी जांच कर ही रही है कि शुक्रवार को बलियापुर के एक दूसरे जंगल में महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी बस्ती मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला की सिरकटी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला का सिर और शरीर अलग-अलग जगहों पर मिला है. शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

बताया जाता है कि गांव निवासी किशोर कुमार महतो शौच के लिए जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान उसकी नजर पहले महिला के पैर पर पड़ी. शक होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया. ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था और सिर शरीर से अलग था. घटना की सूचना आशीष महतो ने बलियापुर थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मौके से अगरबत्ती समेत कुछ पूजा सामग्री मिलने की भी बात सामने आई है. बलियापुर थाना के एएसआई ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.उन्होंने बताया कि रांची से एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. दोनों टीमों की जांच के बाद घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply