CrimeIndiaTrending

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी पर लगे सनसनीखेज आरोप; परिवार में मचा हड़कंप..

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी पर लगे सनसनीखेज आरोप; परिवार में मचा हड़कंप..

England Stace Don Assault Case: इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर में स्थित ओल्डहैम कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला उस समय असहज हो गई जब उसकी  13 साल की बेटी ने पूछा- ‘क्या तुम मेरी मां हो या मेरी बहन?.’ महिला स्टेसी डॉन को उम्मीद थी कि उनके परिवार का यह घिनौना राज़ छिपा रहेगा. सच सामने आया तो अब स्टेसी डॉन अपनी उस बेटी पर गर्व करती हैं जो शर्मिंदा होने से इन्कार करती है.

कैडी डॉन को वह चौंकाने वाला पल साफ़ याद है जब उनकी मां ने उन्हें बताया कि वह अपने ही पिता से गर्भवती हुई थीं. कैडी उसी गर्भावस्था से पैदा हुई बच्ची है. इस सवाल का जवाब 5 साल पहले मिल गया और अब 18 साल की कैडी डॉन उन दूसरे बच्चों की मदद करने के मकसद से खुलकर बात कर रही हैं जो सदमे (ट्रॉमा) से गुज़र रहे हैं.

मैनचेस्टर के ओल्डहैम की रहने वाली कैडी कहती हैं- ‘मैं कभी भी ऐसी स्थिति वाले किसी व्यक्ति से नहीं मिली और यह एक अकेलापन भरा अनुभव हो सकता है.’मैं दूसरे बच्चों के लिए मौजूद रहना चाहती हूं, ताकि उन्हें पता चले कि वे अकेले नहीं हैं. सच जानने से आखिरकार मैं और मेरी मां एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए हैं. लोग कहते हैं कि हम कितने एक जैसे हैं – लेकिन उन्हें अंदाज़ा भी नहीं है कि हममें कितनी समानताएं हैं.’

पिता ने ही किया बेटी से दुष्कर्म

कैडी की मां  स्टेसी डॉन (37) के साथ उनके सगे पिता नाइजेल टेलर ने शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार किया. उन्होंने अपना ज़्यादातर बचपन फोस्टर केयर (दूसरे परिवारों की देखरेख) में बिताया और पिता के साथ बिताए गए थोड़े समय के दौरान भी उन्हें उपेक्षा और क्रूरता का सामना करना पड़ा.

17 साल की उम्र में वह क्रिसमस के लिए पिता नाइजेल टेलर के साथ रहने गईं क्योंकि उनके पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं थी.  उन्होंने उनका बैंक कार्ड और फ़ोन छीन लिया और बाद के छह महीनों तक उन्हें वहां से जाने नहीं दिया. अब भी कैडी डॉन को वह चौंकाने वाला पल अच्छी तरह याद है जब उनकी मां ने उन्हें बताया कि वे अपने ही पिता की वजह से प्रेग्नेंट हुई थीं और केडी उसी प्रेग्नेंसी से पैदा हुई बच्ची थी.

5 साल में मिला पिता कौन है का जवाब

अप्रैल 2007 में अपने 18वें जन्मदिन से ठीक पहले नाइजेल टेलर ने ज़बरदस्ती उनके साथ संबंध बनाए और  स्टेसी डॉन प्रेग्नेंट हो गईं. इसकी जानकारी मिली तो पिता नाइजेल टेलर के प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए दबाव डालने के बावजूद स्टेसी ने हिम्मत से प्रेग्नेंसी जारी रखी और फरवरी 2008 में केडी का जन्म हुआ. स्टेसी का अपने पिता से आगे कोई संपर्क नहीं रहा, लेकिन जब केडी ढाई साल की थीं, तो वे पुलिस के पास गईं और शिकायत दर्ज कराई.

इसके बाद अप्रैल 2011 में बेसिलडन क्राउन कोर्ट ने परिवार की एक बच्ची के साथ यौन संबंध बनाने की बात कबूलने के बाद टेलर को सात साल की जेल की सज़ा सुनाई. उन्हें यौन अपराधियों के रजिस्टर पर साइन करने और स्टेसी से दूर रहने का आदेश दिया गया. दुष्कर्म के आरोप फाइल में ही पड़ा रहा. इस बीच, केडी यह जाने बिना बड़ी हुईं कि उनके पिता कौन हैं?

केडी कहती हैं, मां है बहुत अच्छी

अब केडी डॉन कहती हैं- ‘मां बहुत अच्छी हैं. जब मैं छोटी थी, तो उन्होंने मेरे लिए राजकुमारी जैसा बेडरूम सजाया था. मां क्रिसमस और जन्मदिन पर बहुत धूम-धाम करती थीं. मैं डांस क्लास और एक्टिंग की क्लास में जाती थी. मैंने कभी यह सवाल भी नहीं किया कि मेरे पिता कौन हैं तो मां ही काफी थीं. वहीं, 13 साल की उम्र तक आते-आते उनमें उत्सुकता बढ़ने लगी. 13 साल की उम्र में केडी ने पूछा तो अब आप मेरी मां हैं या मेरी बहन?’ 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply