
करनाल के बसताड़ा रोड़ पर कार सवार युवक से 30 लाख रुपए की संदिग्ध लूट का मामला सामने आया है.
करनाल . हरियाणा के करनाल के बसताड़ा रोड़ पर कार सवार युवक से 30 लाख रुपए की संदिग्ध लूट का मामला सामने आया है, युवक का आरोप है ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो में सवार 4-5 लोगो ने मारपीट कर 30 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआईए और पुलिस की टीमो ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम कर रही है.
माजरा रोड़ान के रहने वाले पीड़ित नरेंद्र कुमार ने हुए बताया वो अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से पेमेंट लेकर करनाल की तरफ आ रहे थे. गांव बसताड़ा में उन्हें अपने भाई से कुछ काम था और यह जमीन की रजिस्ट्री की पेमेंट थी, जो अपने साथ लेकर आए थे. इस दौरा नब्लैक रंग स्कॉर्पियो गाड़ी में 4 से 5 लोग और मारपीट कर 30 लाख रुपए के करीब केश लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने आरोप लगाया उनके पास हथियार भी था. युवक ने बताया उसके साथ कार में तीन दोस्त भी थे.
कैमरे खंगाल रही पुलिस
करनाल के थाना मधुबन के इंचार्ज लखबीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से हमें सूचना मिली थी औऱ मौके पर जांच की है. जांच अधिकारी ने बताया कि नरेंद्र के साथ साथ लूटपाट हुई है. ये किसी को पेमेंट देने ही वाला थे कि स्कॉर्पियो सवारों ने पैसे छीन लिए. आरोप है कि पिस्टल भी दिखाई गई. जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि उसके सिर पर भी वार किया गया. फिलहाल, सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल रही है.



