Amravati Murder: लोणी थाना क्षेत्र के शिपगांव परिसर में 45 वर्षीय खेत मजदूर की अज्ञात हमलावरों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद से पूरे परिसर में दहशत और सनसनी का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान संजय प्रभाकर मालधुरे 45, शिपगांव के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के गहरे निशान जैसे ही शिपगांव परिसर में हत्या की यह खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश खेडकर तुरंत अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतक संजय के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ है कि उनकी हत्या बेहद क्रूरता से की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और जांच को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।
शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत की टीम को मौके पर पाचारण किया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना है। यह हत्या किसने की और किस वजह से की गई इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़े:
पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में
लोणी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। लोणी थाना के एपीआई सतीश खेडकर ने कहा कि पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी शिपगांव परिसर में झाड़ियों में का शव दिखाई दिया है। शव पर चोट के निशान है। जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।



