India

​Classic 350 खरीदने वालों को झटका! Royal Enfield ने बढ़ाई कीमत, अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे

रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल Classic 350 की कीमत में एक बार फिर इजाफा कर दिया है. नए प्राइस अपडेट के बाद बाइक खरीदने के लिए अब ग्राहकों को 2 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे. खास बात यह है कि कंपनी ने कीमत में बढ़ोतरी Classic 350 के पूरे लाइनअप लागू की है.कीमत बढ़ने के बाद Classic 350 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 1.89 लाख रुपए हो गई है. वहीं, हाल ही में पेश किए Gorakhpur Edition की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसकी नई एक्सशोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये है.

​Classic 350 खरीदने वालों को झटका! Royal Enfield ने बढ़ाई कीमत, अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे

इसके अलावा Emerald White कलर ऑप्शन भी करीब 2,000 रुपये महंगा हुआ है. इसकी नई कीमत 2.26 लाख रुपये एक्सशोरूम है. यह अभी Classic 350 रेंज का सबसे महंगा ट्रिम बना हुआ है. ऐसे में अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बुकिंग या शोरूम जाने से पहले नई प्राइस लिस्ट देखना जरूरी है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

कीमत बढ़ाने के अलावा रॉयल एनफील्ड ने में कोई मैकेनिकल अपडेट नहीं किया है. यानी बाइक का इंजन और बाकी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं. इसमें 349cc का सिंगलसिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन मिलता है. यह मोटर 20bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इंजन को 5स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

Classic 350 लंबे समय से कंपनी की सबसे अहम मोटरसाइकिलों में शामिल है और इसकी बिक्री भी काफी मजबूत रही है. अपने रेट्रो डिजाइन, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और दमदार रोड प्रेजेंस के चलते यह बाइक इस सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.

Classic 350 में मिलता है ये हार्डवेयर

बाइक में आगे 19इंच और पीछे 18इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. सस्पेंशन सेटअप में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में डुअल स्प्रिंग्स शामिल हैं. ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो शुरुआती वेरिएंट्स में ड्रमडिस्क कॉम्बिनेशन मिलता है, जबकि ऊपर के वेरिएंट्स में फ्रंट और रियर दोनों तरफ दिए जाते हैं. बाइक का कर्ब वेट 195kg है और सीट की ऊंचाई 805mm है.

इन बाइक से है मुकाबला

Classic 350 का मुकाबला 350400cc मॉडर्नक्लासिक मोटरसाइकिलों से होता है. Triumph Bonneville 400 इस सेगमेंट में एक नया विकल्प है, जो Classic 350 के खरीदारों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा Honda CB350 से इसका मुकाबला है. Honda की बाइक अपने क्लासिक डिजाइन और इंजन सेटअप के दम पर Royal Enfield Classic 350 को सीधी टक्कर देती है. कीमत बढ़ने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Classic 350 की मजबूत पकड़ पर इसका कितना असर पड़ता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply