IndiaTrending

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस

Mathura Police Notice To Sachchidanand Maharaj: श्रीकृष्ण जन्मभूमिशाही ईदगाह विवाद के बीच चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज द्वारा 9 अगस्त को कार सेवा करने और विवादित गुंबद तोड़ने के ऐलान के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बयान सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस

प्रशासन का उद्देश्य शांति बनाए रखना है

इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में गोवर्धन थाना पुलिस चित्रगुप्त आश्रम पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात कर उनके कार सेवा संबंधी बयान पर वार्ता की और कानूनव्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना है।

शांति भंग होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि कार सेवा या उससे संबंधित किसी गतिविधि के कारण कानूनव्यवस्था प्रभावित होती है या शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न होती है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में हरिद्वार में आयोजित संतों के एक कार्यक्रम के दौरान ने 9 अगस्त को कार सेवा करने का ऐलान किया था और इसके लिए संत समाज से समर्थन की अपील भी की थी। इस बयान के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

फिलहाल मथुरा में को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार हालात की समीक्षा कर रही है और संबंधित पक्षों से संवाद के माध्यम से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का प्रयास कर रही है। वहीं, स्वामी सच्चिदानंद महाराज का पक्ष भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने घोषित कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply