India

Shweta Tiwari Fashionable Looks: ब्यूटी इन ब्लैक…काले लिबास में कहर बरपा रहीं श्वेता तिवारी, दिखा जबरदस्त अंदाज

45 साल की श्वेता तिवारी न सिर्फ अपनी फिटनेस की वजह से बल्कि ग्लैमरस अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं. श्वेता की फिटनेस इतनी गजब है कि वो अभी भी 30 साल की लगती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो ब्यूटी इन ब्लैक लग रही हैं. जानें इस लुक के बारे में..

Shweta Tiwari Fashionable Looks: ब्यूटी इन ब्लैक…काले लिबास में कहर बरपा रहीं श्वेता तिवारी, दिखा जबरदस्त अंदाज

ब्लैक मोनोक्रोम लुक श्वेता की ऑल ब्लैक आउटफिट को मॉडर्न टेलर्ड सिल्हूट के साथ स्टाइल किया गया. फुल स्लीव टॉप और ड्रेप्ड स्कर्ट का कॉम्बिनेशन स्टनिंग लग रहा है. श्वेता का ये लुक ब्यूटी इन ब्लैक है. एक्ट्रेस ने सॉफ्ट वेवी हेयर और न्यूड मेकअप लुक कैरी किया है.

हाईस्लिट स्कर्ट लुक फिटेड टॉप के साथ हाईस्लिट ड्रेप्ड स्कर्ट से श्वेता तिवारी का पूरा लुक अट्रैक्टिव और ग्लैमरस अपील देता है. इस तरह का अटायर पार्टी, फैशन इवेंट या रेड कार्पेट इवेंट के लिए बेस्ट रहता है. आप भी अगर इस तरह की किसी ओकेजन के लिए आउटफिट की तलाश कर रही हैं तो श्वेता तिवारी के इस लुक से इंस्पिरेशन लें.

मिनिमल ज्वेलरी संग ग्लैम मेकअप क्लोजअप लुक में देखकर पता चल रहा है कि श्वेता ने ग्लैम मेकअप किया है. इसमें शार्प आईलाइनर, फ्लॉलेस बेस और न्यूड लिप्स पूरे लुक को एलिगेंट फिनिश दे रहे हैं. बालों की बात करें तो इन्हें सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया गया है. लुक में कैरी किया गया गोल्ड चोकर रॉयल फील दे रहा है. कम ज्वैलरी में फैशनेबल नजर आने के लिए श्वेता का ये लुक बेस्ट है.

बॉडीफिटेड टॉप आउटफिट के डिजाइन की बात करें तो इसके टॉप को बॉडी फिटेड पैटर्न संग तैयार किया गया है. ड्रेप्ड स्कर्ट इस आउटफिट में फ्लो और ग्रेस ऐड कर रही है. हल्की आउटफिट में भी ग्लैमरस कैसे नजर आया जा सकता है श्वेता तिवारी का ये लुक इसका बेहतरीन एग्जाम्पल है. क्योंकि इसे परफेक्ट फिटिंग और क्लीन कट्स से स्टाइलिश लुक दिया गया है.

गोल्ड एक्सेसरीज दे रहे लग्जरी फील श्वेता तिवारी के इस ब्लैक ड्रेस लुक में गोल्डन एक्सेसरीज लग्जरी फील दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने इसमें गोल्ड चोकर और मैचिंग स्टड ईयररिंग्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन कैरी किया है. ब्लैक और गोल्ड का यह क्लासिक कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता और शादी, रिसेप्शन या किसी स्पेशल इवेंट में आसानी से कैरी किया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply