
फतेहपुर में एक लिवइन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी है. आरोपी प्रेमी विजय कुमार रैदास ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया और पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका अब किसी और के संपर्क में आ गई थी, इसलिए उसने झगड़े के दौरान उसका गला घोंट दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र की है.




