TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: औचक निरीक्षण में खुली पोल, ANM का वेतन रुका; आशा कार्यकत्री को नोटिस

सीतापुर/बिसवां। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को बिसवां विकासखंड की ग्राम पंचायत महमूदपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वैक्सीनेशन किट, आइस बॉक्स और संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर मशीन खराब मिली, जबकि संबंधित रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाए गए। व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

आशा कार्यकत्री को नोटिस

निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकत्री के कार्यों में अपेक्षित सक्रियता और रुचि नहीं दिखाई देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित आशा कार्यकत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर भी मौजूद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply