IndiaPunjabTrending

दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेस-वे प्रगति के लिए गडकरी को मिले श्वेत मलिक

अमृतसर : भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि केन्द्र की नरेंदर मोदी सरकार के 12 साल का शासन बेमिसाल रहा है। मोदी सरकार के शासन में पूरे देश सहित पंजाब को भी विकास के लिए अभूतपूर्व प्रोजेक्ट्स मिले हैं। अमृतसर के स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान श्वेत मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की वह दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को मिले और दिल्ली अमृतसर कटरा सड़क एक्सप्रेसवे के बचे 20 प्रतिशत कार्य को पूरा करवाने का निवेदन किया जिसपे तुरंत संज्ञान लेने का गडकरी ने आश्वासन दिया।

मलिक ने बताया कि 2018 में उन्होंने अपने सांसद के कार्यकाल दौरान संसद में पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे की तरह दिल्लीअमृतसरकटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु आवाज उठाई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए इसे 2020 में पास करके 2022 में इसका काम शुरू करवा दिया जिसके लिए मैं उनका आभारी हूँ l इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष बख्शी राम अरोड़ा, आनंद शर्मा, राकेश गिल, मोहित महाजन संदीप धवन आदि उपस्थित थे।

श्वेत मलिक ने कहा कि दिल्लीअमृतसरकटरा एक्सप्रेसवे का काम लगभग 80% पूरा हो चुका है, जिसका मार्च 2027 तक पूरा करने का होने का लक्ष्य रखा है। इस एक्सप्रेसवे का कार्य हरियाणा तथा जम्मू में लगभग पूरा हो चुका है। पंजाब में उस समय की कांग्रेस की सरकार के गुरु नगरी अमृतसर विरोधी सोच जहाँ श्री हरिमंदिर साहिब , श्री दुर्गियाना मंदिर , श्री वाल्मीक तीर्थ व जलियाँवाला बाग है के नक़्शे से हटा दिया और इसे मालवा तथा दोआबा से गुजारने का निर्णय लिया, जब इसका पता चलते ही मेरे द्वारा गडकरी जी को इस सारे घटनाक्रम से अवगत कराया गया तथा इस प्रोजेक्ट में अमृतसर , गोविंदवाल व तरणतारण को फिर से शामिल करवाया।

श्वेत मलिक ने कहा कि भगवंत मान सरकार की गलत भूमि अधिग्रहण नीतियों के चलते अमृतसर तथा तरनतारन में कुछ क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण नहीं हो पाया जिससे यह कार्य रुक गया व केन्द्र सरकार की दखलअंदाजी के बाद अब यह प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो गया है व एक वर्ष में जनता को समर्पित हो जाएगा l मलिक ने बताया इस सड़क प्रोजेक्ट के लंबाई 670 किलोमीटर तथा इस पर 40,000 करोड़ का बजट खर्च होगा और इसमें 4 लेन, 6 लेन तथा 8 लेन की सड़कें शामिल हैं। इसके पूरा होने से दिल्ली अमृतसर के बीच यात्रा का समय 8 घंटे से घटकर 5 घंटे का रह जाएगा और दिल्ली कटरा के बीच का यात्रा समय 14 घंटे से घटकर 8घंटे का रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से गुरुनगरी अमृतसर आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं, पंजाब के किसानों, उद्योगपतियों, पर्यटन, होटल उद्योग, भवन निर्माण व पंजाब व जम्मू कश्मीर बॉर्डर क्षेत्र में सेना के आवागमन को बहुत फायदा होगा। मलिक ने बताया कि अमृतसर ब्यास पानीपत दिल्ली की सड़क के बाद अब अमृतसर दिल्ली व अमृतसर कटरा के लिए दूसरा सड़क रास्ता मिल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, रोहतक, जींद , पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, गोइंदवाल, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर आदि से होकर जम्मूकटरा तक पहुंचेगा।

मलिक ने कहा की मोदी सरकार ने 12 साल में पंजाब के विकास के लिए 4 लाख 17 हजार करोड़ दिए पर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने पंजाब को 4.5 लाख करोड़ के करने में दबा दिया और रंगला पंजाब’ बनाने के सपने दिखाकर कंगला पंजाब बना दिया l पंजाब की सत्ता हासिल की, जबकि भगवंत मान ने पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ नहीं बल्कि ‘कंगला पंजाब’ बना दिया है। अभी भी पंजाब आप सरकार और कर्ज लेने की तयारी कर रही है के सर पर कर्ज चढ़ाए जा रही है l पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से तंग आ चुकी है , जनता अपना, अपनी आने वाली पीढ़ियों तथा पंजाब का विकास चाहती है। इसके चलते पंजाब निवासी 2027 में वोट की ताकत से पंजाब में भी देश के अन्य राज्यों की तरह बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुके है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply