CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

नींद की गोलियां, करंट और फंदा… दिल्ली में शादी के 22 साल बाद पति को दी खौफनाक मौत..

नींद की गोलियां, करंट और फंदा… दिल्ली में शादी के 22 साल बाद पति को दी खौफनाक मौत..

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम, पुणे का लोहागढ़ किला हत्याकांड और आगरा में पति को मारकर बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने की घटना ने जहां वैवाहिक जीवन में अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग के दुष्परिणाम को उगाजर किया, वहीं ऐसा ही एक मामला 10 अगस्त संगम विहार थाना क्षेत्र में भी आया है।

पत्नी ने अपने 22 वर्ष के वैवाहिक रिश्ते का कत्ल कर दिया। अपने से आधी उम्र के प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने 55 वर्षीय पति मुन्ना लाल की हत्या कर दी। वहीं घर में सामान बिखेरकर इसे चोरी के दौरान विरोध किए जाने पर हत्या का मामला बनाने की कोशिश की।

प्रेमी को 5 लाख रुपये देकर हत्या के लिए किया तैयार

पति की जायदाद पर पूरा हक जमाने के लिए महिला ने प्रेमी को पांच लाख रुपये में हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। पहले नींद की गोली देकर पति को बेहोश किया। फिर करंट लगाकर और रस्सी से गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने रस्सी व अन्य सबूत जुटाते हुए महिला मंजू, उसके प्रेमी चमन व हत्या में सहयोग करने के आरोप में चमन के दोस्त किशन को गिरफ्तार किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply