CricketIndia

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौकों का आंकड़ा पार कर लिया। इस उपलब्धि के साथ वह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

मंधाना ने मैच में दमदार अर्धशतक भी जड़ा, जो महिला टी20 विश्व कप में उनका छठा 50+ स्कोर रहा। इसके साथ ही उन्होंने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 विकेट पूरे कर झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए, जो महिला टी20 विश्व कप में भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply