CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर कानपुर में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैगजीन बरामद..

Featured Image

मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में सप्लाई करने वाले एक आरोपित को छावनी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 0.32 बोर की चार पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुई हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने आज बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अवैध शस्त्रों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर छावनी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लमर बाग कॉलोनी के पीछे चेतन ग्राउंड के पास घेराबंदी की। टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से चार अवैध पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुईं।

पकड़े गए आरोपित की पहचान ललित चौहान निवासी नगला मान सिंह, औरंगाबाद पटियाली, कासगंज के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से अवैध पिस्टल लाकर कानपुर में बेचता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित मध्य प्रदेश से पिस्टल लेकर आता था और यहां उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देता था। पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। छावनी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अवैध हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की भी जांच कर रही

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply