Satya Report: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आए युवतियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस कांड के मुख्य आरोपी अयान अहमद की जिंदगी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं. वैसे-वैसे एक ऐसे अपराधी की तस्वीर सामने आ रही है जिसने अपनी विलासिता और रील्स की चमक के लिए अपनी ही मां के लॉकेट तक का सौदा कर डाला.

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अयान ने अपनी ऐशो-आराम की जिंदगी और लड़कियों पर पैसे खर्च करने के शौक को पूरा करने के लिए घर में ही चोरी की. उसने अपनी सगी मां का लॉकेट और सोने का हार चोरी कर उसे बेच दिया था. सोशल मीडिया पर अयान की जिन रील्स में नोटों के बंडल और विलासिता नजर आती थी. बताया जा रहा है कि उसका एक बड़ा हिस्सा घर से चोरी किए गए गहनों के पैसों से जुड़ा था.
पिस्तौल, आईफोन और थार: रील्स के पीछे का काला सच
अयान अहमद की सोशल मीडिया प्रोफाइल किसी फिल्मी विलेन जैसी नजर आती है. वायरल वीडियो में वह हाथ में पिस्तौल. मेज पर सजे 3-4 आईफोन. चमचमाती थार कार और नोटों की गड्डियों के साथ टशन दिखाता नजर आ रहा है. उसकी एक रील का कैप्शन था- “यह जरूर कुछ बड़ा करेगा. इसे अपनी ज़िंदगी से ज़्यादा अपनी जीत प्यारी है”. अब पुलिस यह जांच रही है कि इन वीडियो में दिख रही पिस्तौल असली है या नकली. और अगर असली है तो उसका लाइसेंस किसके पास है. साथ ही, थार कार के असली मालिक की भी तलाश की जा रही है. .
कर्ज और अपराध का दलदल
अयान को महंगे होटलों में समय बिताने और ब्रांडेड चीजों का जुनून था. इस शौक को पूरा करने के चक्कर में वह भारी कर्ज में डूब



