CrimeIndiaTechnologyUttar Pradesh

दामाद को कमरे बंद किया, फिर लाठी से पीट-पीटकर ले ली जान; इतनी सी बात पर जल्लाद बना ससुर..?

दामाद को कमरे बंद किया, फिर लाठी से पीट-पीटकर ले ली जान; इतनी सी बात पर जल्लाद बना ससुर..?

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिन लहला देने वाली वारदात हुई है. यहां बदरुद्दीनपुर के मजरा बरखेरा गांव में एक ससुर ने अपने ही दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि ससुर ने दामाद को धोखे से कमरे में बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर लाठी से तब तक पीटता रहा, जबतक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया. इस वारदात के पीछे प्रेम विवाह की रंजिश निकल कर सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की बेटी पूनम का विवेक नामक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. हालांकि दोनों के घर वाले इनके रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे. ऐसे में दोनों ने करीब दो साल पहले चुपके से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया. इसके बाद कोर्ट में इस शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था. इसकी खबर दोनों के घर वालों को मिली तो इनके बीच रंजिश शुरू हो गई. पूनम के पिता यानी आरोपी ने पुलिस में भी शिकायत दी, लेकिन रंजिश बनी रही.

बहाने से बुलाकर हत्या

आरोप है कि इसी रंजिश में सुलग रहे आरोपी ने बहाने से दामाद विवेक को घर में बुलाया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसे लाठियों से पीटने लगा. आरोपी ने विवेक के ऊपर तब तक लाठियां बरसाईं, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है. इसमें विवेक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं. इसके अलावा हाथ पैर की हड्डियां टूटने की बात सामने आई है.

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलने पर गांव वालों में आक्रोश फैल गया है. विवेक के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर उसके ससुर समेत कई अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply