ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश की टॉप लीडरशिप शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इस दौरान सुरक्षा वजहों से अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई शामिल नहीं हुए।

अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के टॉप लीडर्स ने इससे दूरी बरती। ईरान की तरफ से न्योता भेजे जाने के बावजूद इन्होंने अपने निचले स्तर के प्रतिनिधियों को भेजा। हालांकि पाकिस्तान, इराक, आर्मेनिया, ताजिकिस्तान, जॉर्जिया जैसे देशों के टॉप लीडर्स समारोह में पहुंचे। वहीं, भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हुए। खामेनेई की अंतिम यात्रा की 5 तस्वीरें…
पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग लोग लाल झंडे लेकर पहुंचे। इस दौरान ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे भी लगाए गए।
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान शनिवार को एक महिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला पोस्टर हाथ में लिए नजर आई। इस पर लिखा था खून बहेगा।
श्रद्धांजलि समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलामहुसैन मोहसेनीएजेई और संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ भावुक नजर आए। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई का ताबूत तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला पहुंचाया गया। यहां उनके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। अली खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, बेटी, पत्नी और दामाद को भी अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम संस्कार के लिए तेहरान में कड़ी सुरक्षा: खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर तेहरान की सड़कों पर सेना और पुलिस की भारी तैनाती की गई है। सभी मुख्य सड़कों, चौराहों और सरकारी इमारतों के बाहर सेना और पुलिस बल तैनात है। मेन रोड्स पर मिलिट्री गाड़ियां पहरा दे रही हैं।
आम लोगों के लिए खास इंतजाम: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल आम लोगों के लिए तेहरान में मेट्रो और सरकारी बसें मुफ्त रहीं। साथ ही होटल किराए में 50% की छूट और स्कूलोंमस्जिदों में ठहरने की व्यवस्था की गई। दूसरे शहरों से लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं।
खामेनेई की अंतिम यात्रा 5 शहरों से गुजरेगी: अली खामेनेई की अंतिम यात्रा पहले ईरान के तेहरान, कोम से इराक के कर्बला, नजफ से होकर गुजरेगी। आखिर में 9 जुलाई को मशहद में सुपुर्दएखाक किया जाएगा।
अंतिम संस्कार के बाद अमेरिकाईरान वार्ता फिर शुरू होगी: कतर ने बताया कि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद अमेरिकाईरान वार्ता का अगला दौर फिर शुरू होगा। वहीं ईरान ने IAEA को फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
)


