IndiaTrendingUttar Pradesh

यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 37 की मौत, कई बिल्डिगों की दीवारें गिरीं, मलबे में दबे लोग, जड़ से उखड़े पेड़

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात तेज आंधीतूफान ने कहर बरपाया है। इस आंधीतूफान से यूपी में कुल 37 लोगों की मौत की खबर है। प्रयागराज, फतेहपुर, बदायूं और भदोही जिले में तेज आंधीतूफान ने तबाही मचाई है। फतेहपुर कई बिल्डिंगों की दीवारें गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में 17 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। बदायूं में तेज आंधीतूफान से 5 लोगों की मौत हुई है।

यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 37 की मौत, कई बिल्डिगों की दीवारें गिरीं, मलबे में दबे लोग, जड़ से उखड़े पेड़
यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 37 की मौत, कई बिल्डिगों की दीवारें गिरीं, मलबे में दबे लोग, जड़ से उखड़े पेड़

बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

फतेहपुर में तेज आंधी और तूफान से जिले में कई जगहों पर नुकसान हुआ है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, जबकि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रयागराज में 17 की मौत, 5 घायल

प्रयागराज में बुधवार शाम आई तेज धूल भरी आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। आंधीतूफान से जुड़े हादसों में अब तक जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 महिलाएं, 4 बच्चे और आठ पुरुष शामिल हैं। सबसे ज्यादा सात मौतें हंडिया तहसील में दर्ज की गई हैं। 

16 मकानों को पहुंचा नुकसान

इसके अलावा फूलपुर में 4, सोरांव में 3, मेजा में 2 और सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान गई है। तेज आंधी के चलते 20 पशुओं की भी मौत हुई है और 16 मकानों को नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें सभी तहसीलों से नुकसान का आंकड़ा जुटाने में लगी हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।

बिजली के खंभे उखड़े, घरों पर गिरे पेड़

भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई इलाकों से बिजली के खंभे और घरों पर पेड़ गिरने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के बाद मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान के कारण बहाली और बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

भदोही में बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

मौर्य ने कहा कि उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी, पुलिस कर्मियों के साथ, जिले की तीनों तहसीलों में निरीक्षण और राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन संख्या बढ़ सकती है।’ अधिकारी ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही हताहतों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

बदायूं में 5 की मौत

वहीं, बदायूं में भीषण धूल भरी आंधी और बारिश के कारण हुई अलगअलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिसोली थानाक्षेत्र के सिद्धपुर कैथोली गांव में तूफान के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो लड़कियों मौसमी और रजनी की मौत हो गई।

दीवार गिरने से 4 लोग मलबे में दबे

तेज हवाएं चलने के बाद कल्लो और नेहा नाम की दो महिलाओं के साथ ये लड़कियां वहां शरण लेने आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान में दीवार गरने से चारों लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं को गंभीर चोटें आईं।

फतेहपुर से उमेश चन्द्र, प्रयागराज से इमरान लईक की रिपोर्ट

 
 
 
 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply