IndiaTrendingUttar Pradesh

यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान का कहर, पुल निर्माण के दौरान स्लैब और कोठी गिरी, 5 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले में एक पुल निर्माण के दौरान दर्दनाक घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, तेज आंधी तूफान के कारण सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिर गई। ऐसे में नीचे काम कर रहे 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अन्य कई लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। ये पूरी घटना कुरारा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन कंडौर मोराकांदर पुल की बताई जा रही है।

यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान का कहर, पुल निर्माण के दौरान स्लैब और कोठी गिरी, 5 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान का कहर, पुल निर्माण के दौरान स्लैब और कोठी गिरी, 5 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हमीरपुर में पुल हादसे की घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुटी हुई है। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।घटनास्थल पर एसडीएम सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौजूद है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी के प्रतीक्षा की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply