IndiaUttar Pradesh

​इश्क की ऐसी सजा! युवक को उल्टा लटकाकर पीटा… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों द्वारा पकड़कर रस्सियों से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है.

​इश्क की ऐसी सजा! युवक को उल्टा लटकाकर पीटा… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर पोल निवासी एक युवक रात करीब 11:30 बजे पास के गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी थी. युवक के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया.

युवक के खिलाफ केस दर्ज

इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलने पर सुबह मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई. पुलिस के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने के बाहर ही समझौता हो गया था और किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी थी. इसके बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी.

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

अब करीब दस दिन बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोबारा मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है. वीडियो में युवक के साथ जिस तरह मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, उसकी भी जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply