TrendingUttar Pradesh

Sultanpur Bar Association Election 2026: बार चुनाव में बढ़ी हलचल, 68 नामांकन पत्र बिके; अध्यक्ष-सचिव पद पर दिग्गजों ने कसी कमर

सुलतानपुर: बार एसोसिएशन सुलतानपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 31 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव से पहले शनिवार को दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ताओं ने अलगअलग पदों के लिए कुल 68 नामांकन पत्र खरीदे। बड़ी संख्या में नामांकन पत्रों की बिक्री से इस बार कई पदों पर मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।

अध्यक्ष पद पर कई दिग्गज मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए करुणाशंकर दूबे, अखिलेश शुक्ल और शारदा प्रसाद मिश्र समेत कई अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं सचिव पद के लिए रुखसाना बानो, लक्ष्मी यादव और शशी मिश्र सहित कई प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी की है।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष , सहसचिव प्रशासन, सहसचिव खुर्शीद क्लब, सहसचिव पुस्तकालय समेत वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी नामांकन पत्र खरीदे गए।

24 अगस्त को होगा नामांकन

चुनाव समिति के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी के अनुसार, 24 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 25 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन और नाम वापसी के बाद ही चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

चुनावी गहमागहमी चरम पर

नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान चुनाव टीम के सदस्य हरीश्वर सिंह, अशोक शुक्ल, राजेश शुक्ल, कुलदीप पाठक, प्रणव दूबे, मनीष तिवारी और रेखा मौजूद रहे। 68 नामांकन पत्रों की बिक्री ने संकेत दे दिया है कि बार एसोसिएशन का इस बार का चुनाव कई पदों पर कड़े मुकाबले वाला हो सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply