TrendingUttar Pradesh

​Sultanpur Crime News:पहले बस में हुआ विवाद, फिर हाईवे पर घेरकर हमला! ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, शीशा तोड़ा

​Sultanpur Crime News:पहले बस में हुआ विवाद, फिर हाईवे पर घेरकर हमला! ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, शीशा तोड़ा

सुल्तानपुर, अमृत विचार। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊवाराणसी हाईवे पर रोडवेज बस रोककर चालक और परिचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले बस में लखनऊ जाने को लेकर एक यात्री का कंडक्टर से विवाद हुआ। कुछ देर बाद 34 लोग बाइक से पहुंचे और बेदुपारा बाईपास के पास बस को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को बस से नीचे उतारकर मारपीट की गई। हमलावरों ने बस का शीशा भी तोड़ दिया।

हमले में कंडक्टर और चालक घायल हुए हैं। आरोप है कि हमलावर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ की सवारी को बस में चढ़ने से रोकने पर हुआ था विवाद

सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस यूपी 42 बीटी 4679 बनारस से सवारियां लेकर सुल्तानपुर आ रही थी। बस में कंडक्टर आशीष पांडेय और चालक महेंद्र कुमार गिरि तैनात थे।

रात करीब आठ बजे नरहरपुर कोथरा कट के पास कुछ यात्रियों ने हाथ देकर बस रुकवाई। सुल्तानपुर जाने वाले यात्री बस में बैठ गए। इसी दौरान एक यात्री लखनऊ जाने के लिए बस में चढ़ने लगा। कंडक्टर ने उसे बताया कि बस लखनऊ नहीं जाएगी।

आरोप है कि इस बात पर यात्री नाराज हो गया और कंडक्टर से गालीगलौज करने लगा। समझाने के बाद विवाद शांत हुआ और बस आगे बढ़ गई।

बाइक से पहुंचे 34 लोग, हाईवे पर रुकवाई बस

आरोप है कि कुछ देर बाद यूपी 72 बीआर 7248 नंबर की बाइक और अन्य बाइक से 34 लोग बेदुपारा बाईपास स्थित पाल ढाबे के पास पहुंचे। उन्होंने बस को जबरन रुकवा लिया।

इसके बाद कंडक्टर और चालक को बस से नीचे उतारा गया। आरोप है कि दोनों के साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। इसी दौरान बस में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे उसका शीशा चटक गया।

चालक का आरोप है कि मारपीट के दौरान बस के बिल और बाउचर भी फाड़ दिए गए।

कंडक्टर की आंख और सिर में चोट

हमले में कंडक्टर आशीष पांडेय की बाईं आंख के पास और सिर में चोट आई है। वहीं चालक महेंद्र कुमार के सिर और पीठ पर चोटें बताई गई हैं।

घटना के बाद दोनों ने खुद को संभाला और बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में भेजा। आरोप है कि हमलावर दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद कंडक्टर बस लेकर लंभुआ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

तहरीर पर मुकदमा, उपनिरीक्षक को जांच

पुलिस ने कंडक्टर आशीष पांडेय की तहरीर के आधार पर सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस घटना में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान, घटना के कारण और मारपीट से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply