TrendingUttar Pradesh

सुलतानपुर को मिला नया पुलिस कप्तान, चारु निगम की विदाई; अब विनीत जायसवाल संभालेंगे कमान

सुलतानपुर: जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में यूपी112 की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुलतानपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

चारु निगम ने 5 फरवरी को सुलतानपुर एसपी का पदभार संभाला था। करीब छह महीने के कार्यकाल के दौरान वह बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहीं। उनके कार्यकाल में पुलिस ने कई मामलों का खुलासा किया। हालांकि, कुछ चर्चित मामलों में पुलिस की जांच और राजफाश अभी बाकी है। महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में भी पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं विनीत जायसवाल

सुलतानपुर के नए एसपी विनीत जायसवाल 2014 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले विनीत जायसवाल के पिता राधेश्याम जायसवाल जेल अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विनीत जायसवाल ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। सिविल सेवा में आने से पहले वह इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने अलगअलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

शामली, हाथरस, नोएडा और गोंडा में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

विनीत जायसवाल शामली के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हाथरस, नोएडा और गोंडा में भी पुलिस की कमान संभाली है। उन्हें सख्त कानूनव्यवस्था, जनसुनवाई और सकारात्मक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है।

अब सुलतानपुर में उनके सामने कानूनव्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के साथ लंबित मामलों का खुलासा कराने की चुनौती होगी। जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग को लेकर नए कप्तान की कार्यशैली पर भी नजर रहेगी।

चारु निगम की नई जिम्मेदारी

सुलतानपुर से स्थानांतरित की गईं चारु निगम को लखनऊ में यूपी112 का एसपी बनाया गया है। ऐसे में प्रशासनिक फेरबदल के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply