TrendingUttar Pradesh

Sultanpur News : पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग, बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर, अमृत विचार। कादीपुर और दोस्तपुर  क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और विभागीय दायित्वों में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट तिलकधारी गौतम ने गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूर्ति निरीक्षक कादीपुर में करीब तीन वर्ष और दोस्तपुर में लगभग दो वर्ष से तैनात हैं। संगठन ने इसे संवेदनशील विभाग में लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती बताते हुए स्थानांतरण नीति के विपरीत बताया है। संगठन ने राशन दुकानों के आवंटन, राशन कार्डों की जांच, स्टॉक सत्यापन और ईपॉस मशीन के रिकॉर्ड की जांच की मांग की।

साथ ही आय से अधिक संपत्ति और विभागीय नियमों के उल्लंघन की भी जांच कराने की मांग उठाई। निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारी को वर्तमान तैनाती से हटाने और सरकारी अभिलेखों व डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply