
सुलतानपुर अमृत विचार। सामान्य वर्ग के हितों और समानता की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में परिषद ने नागरिकों और सामाजिक संगठनों को जंतरमंतर पर संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण धरनाप्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की व्यवस्था समाप्त करने अथवा उसके प्रावधानों की व्यापक समीक्षा किए जाने की मांग उठाई।
एससी/एसटी कानूनों की समीक्षा की मांग
परिषद ने आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाने, एससी/एसटी से जुड़े कानूनों व नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा तथा सामान्य समाज के आर्थिकसामाजिक रूप से कमजोर लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कानून बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी और रायबरेली जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
ः


