TrendingUttar Pradesh

​Sultanpur News : शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने दामोदर तिवारी, प्रमोद सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी

​Sultanpur News : शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने दामोदर तिवारी,  प्रमोद सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी

जयसिंहपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जयसिंहपुर इकाई का त्रयवर्षीय अधिवेशन शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मूंगर में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान पर्यवेक्षक जिला मंत्री संतोष पांडेय और जिला उपाध्यक्ष राम कृष्ण वर्मा की देखरेख में संगठन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष और मंत्री पद पर किसी अन्य दावेदार के सामने नहीं आने से दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

निर्वाचन में दामोदर प्रसाद तिवारी को जयसिंहपुर इकाई का अध्यक्ष और प्रमोद सिंह यादव को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दामोदर प्रसाद तिवारी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर मौजूद शिक्षकों ने बधाई दी। निर्वाचन की घोषणा के बाद शिक्षकों ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती देने और शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई।

शिक्षकों के हितों की आवाज मजबूत करने पर जोर

अधिवेशन में संगठन की भूमिका, शिक्षकों की समस्याओं और उनके निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। शिक्षकों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, दीपेंद्र सिंह, प्रदेशीय मंत्री अनिल कुमार, धनपतगंज ब्लॉक अध्यक्ष नवीन पांडेय और हरि ओम द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम का आयोजन डा. रोहित कुमार दूबे ने किया। उन्होंने अधिवेशन में शामिल शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद शिक्षकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष दामोदर प्रसाद तिवारी और मंत्री प्रमोद सिंह यादव का स्वागत करते हुए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply