India

​DUSU Election Result 2026: NSUI से बगावत कर निर्दलीय उतरे दीपांशु शौकीन 14 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, NOTA को भी NSUI से ज्यादा वोट

: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन को NSUI के अधिकृत उम्मीदवार से ज्यादा वोट मिले। यानी NSUI प्रत्याशी से ज्यादा मतदाताओं ने चुनाव मैदान ( में मौजूद किसी भी उम्मीदवार को नहीं चुनने का विकल्प चुना। यह आंकड़ा उपाध्यक्ष पद के परिणाम में NSUI के प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण रहा।

​DUSU Election Result 2026: NSUI से बगावत कर निर्दलीय उतरे दीपांशु शौकीन 14 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, NOTA को भी NSUI से ज्यादा वोट

नंगे पांव प्रचार से बने अलग पहचान

दीपांशु शौकीन अपने चुनाव प्रचार के दौरान नंगे पांव नजर आए। ( उन्होंने बताया था कि सत्या निकेतन की घटना के बाद उन्होंने नंगे पांव चलने का संकल्प लिया। उनके अनुसार, पैरों में होने वाला दर्द उन्हें छात्रों की समस्याओं और न्याय की मांग की याद दिलाता है। उन्होंने छात्र हितों और उनकी आवाज को अपनी प्राथमिकता बताते हुए चुनाव अभियान चलाया।

चार केंद्रीय पदों में NSUI को नहीं मिली जीत

DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव चार प्रमुख पदों पर मुकाबला हुआ। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन विजयी रहे, जबकि बाकी प्रमुख पदों पर ABVP के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इस परिणाम ( में NSUI के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा यह रहा कि उसका अधिकृत उपाध्यक्ष प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहा और NOTA को भी NSUI से ज्यादा वोट मिले।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply