TrendingUttar Pradesh

​Surendra Koli News : नोएडा के निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली का हरिद्वार में मिला शव, लालमाता मंदिर के पास पास चलाता था चाय की दुकाना

​Surendra Koli News : नोएडा के निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली का हरिद्वार में मिला शव, लालमाता मंदिर के पास पास चलाता था चाय की दुकाना

हरिद्वार/लखनऊ, अमृत विचार। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में चर्चित निठारी कांड से जुड़े आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में लालमाता मंदिर के पास स्थित चाय की दुकान में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बता दें कि निठारी कांड मामले में सुरेंद्र कोली दिसंबर 2025 में आरोपों से बरी होने के बाद जेल से रिहा हुआ था।

चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोली पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था। इसी चाय की दुकान में रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जानिए क्या बोली पुलिस

मामले में शहर कोतवाल कुंदन सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है, जो निठारी मामले में आरोपी रहा था। मौके पर पुलिस मौजूद है और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जानिए क्या था निठारी कांड
29 दिसंबर 2006 को नोएडा के निठारी इलाके में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे स्थित नाले से आठ बच्चों के कंकाल बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पंढेर के घर के आसपास मौजूद नालों की तलाशी और खुदाई शुरू की। इस दौरान कई और मानव कंकाल बरामद किए गए। मामला सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली के खिलाफ कुल 19 मामले दर्ज किए गए थे। पंढेर को इनमें से दो मामलों में सजा हुई थी, जबकि सुरेंद्र कोली को निचली अदालत ने कुल 13 मामलों में फांसी की सजा सुनाई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत

16 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े मामलों में अहम फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली को 12 मामलों में बरी कर दिया। वहीं, मोनिंदर सिंह पंढेर को भी उसके खिलाफ चल रहे दोनों मामलों में बरी कर दिया गया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

खबर अपडेट हो रही है… 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply