India

​Shweta Tiwari New Look: हाई स्लिट ड्रेस में श्वेता तिवारी ने दिखाया हाई स्टेटमेंट फैशन, देखें उनकी ये तस्वीरें

श्वेता तिवारी ने ब्लैक और नेवी ब्लू कलर की हाई स्लिट ड्रेस कैरी की है, जिसके टॉप बॉडी फिटेड है और सिल्हूट को स्ट्रेट लाइन रखा गया है. ड्रेस में एक साइड कट स्लीव है तो वहीं दूसरे शोल्डर पर स्ट्रैप दी गई है. ये वाइडस्ट्रैप स्टाइल का शोल्डर है, जिसमें ब्लैक कलर के कर्व्ड लूप दिए गए हैं. इससे ड्रेस को एक ड्रामेटिक टच मिला है.

​Shweta Tiwari New Look: हाई स्लिट ड्रेस में श्वेता तिवारी ने दिखाया हाई स्टेटमेंट फैशन, देखें उनकी ये तस्वीरें

ड्रेस की वेस्ट लाइन और टॉप की नेकलाइन पर वन साइड में थ्रीडी एम्बेलिश्ड डिटेलिंग दी गई है. वहीं ब्लू फैब्रिक को शाइनी रखा गया है. इसी के साथ प्लीटेड डिटेलिंग इसमें हल्का फ्लेयर्ड एड करती है, जिससे बॉटम को काउल स्टाइल मिला है.

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए श्वेता तिवारी ने बेस को नेचुरल रखा है तो वहीं आई मेकअप में भी न्यूट्रल कलर्स का यूज हुआ है, जिससे फेस को एक सॉफ्ट टच मिला है. इसी के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक उनके इस मेकअप लुक को परफेक्टली  कंप्लीट कर रही है.

श्वेता तिवारी की तरह आप ये लुक किसी पार्टी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं जो रेड कार्पेट वाइब भी देता है. उन्होंने एसेसरीज को मिनिमलिस्टिक रखा है, सिर्फ ट्रायएंगल शेप स्टोन ड्रॉप ईयररिंग कैरी किए हैं, जो लुक को एलिगेंट बनाते हैं. इसी के साथ बाउंसी सॉफ्ट वेवी खुले बाल उनकी ब्यूटी को और भी इनहैंस कर रहे हैं.

श्वेता तिवारी ब्लैक ड्रेस में हमेशा ही कमाल लगती हैं. उनका ये हालिया लुक काफी पावरफुल था. फिटेड टॉप और हाई स्लिट स्कर्ट में श्वेता तिवारी बॉस लेडी स्टाइल में नजर आ रही हैं. रेड हील्स, नेकलेस, ईयररिंग के साथ उनका ये लुक स्टनिंग है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply