CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

फोन पर बात करने का शक और खूनी अंजाम! पति ने चाकू से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग; 12 साल पुराने रिश्ते का खौफनाक अंत..

फोन पर बात करने का शक और खूनी अंजाम! पति ने चाकू से पत्नी का सिर धड़ से किया अलग; 12 साल पुराने रिश्ते का खौफनाक अंत..

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में देर रात एक सिरफिरे पति ने शक के फितूर में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पति ने सोते समय धारदार चाकू से पत्नी का गला रेत दिया. वारदात इतनी बर्बरता से अंजाम दी गई कि महिला का सिर धड़ से पूरी तरह अलग हो गया.

हत्या की इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सीधे कोतवाली थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेते हुए मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह मृतका की पहचान 30 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम परवेज है. परवेज टैक्सी स्टैंड पर चौपहिया वाहन चलाने का काम करता है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि परवेज को अपनी पत्नी नगमा के चरित्र पर गहरा शक था. उसे लगता था कि नगमा के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं और वह अक्सर फोन पर किसी से बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन बहस और विवाद होता रहता था.

देर रात 1:30 बजे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की है. नगमा घर के कमरे में गहरी नींद में सो रही थी, तभी परवेज उठा और रसोई से धारदार चाकू लाकर सोते समय नगमा पर हमला कर दिया. उसने बड़ी ही बेदर्दी से चाकू से उसका गला रेत दिया. ज्यादा खून बह जाने और सिर अलग हो जाने से नगमा की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद किया और सीधे कोतवाली शहर पहुंच गया. थाने में जब उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

12 साल पहले हुई थी शादी नगमा और परवेज की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी. दोनों मूल रूप से शहर के वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले थे. कुछ समय पहले पारिवारिक विवाद और बंटवारे के बाद परवेज ने अपना पुश्तैनी मकान बेच दिया था. इसके बाद वह करीब डेढ़ महीने पहले अपनी पत्नी नगमा के साथ इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में महताब नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहने लगा था.

बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. मृतका की बहन शब्बो की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति परवेज के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद करने की कार्रवाई जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply