Satya Report: गर्मियों का मौसम आते ही कच्चे आम की खुशबू हर रसोई में घुलने लगती है। अगर आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में खट्टा भी हो, मीठा भी और झटपट तैयार हो जाए, तो गुड़ और कच्चे आम का ये अचार आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और सही तरीके से स्टोर करने पर यह महीनों तक खराब भी नहीं होता। आइए जानते हैं इस लाजवाब खट्टे मीठे अचार की आसान रेसिपी, जो आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी।
आम की लौंजी बनाने के लिए सामग्री

कच्चा आम एक किलो, गुड़ एक किलो , जीरा 1 छोटा चम्मच, कलौंजी 1 छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 4, भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, एक छोटा चम्मच नमक, खाना पकाने का तेल 2 बड़े चम्मच
आम की लौंजी बनाने की विधि
पहला स्टेप: आम का गुड़ वाला खट्टा मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक किलो कच्चे आम को पानी में धोएं।
दूसरा स्टेप: अब, सभी आम को दो टुकड़ों में काटें और फिर सभी आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें।
तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसमें दो चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा, कलौंजी, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता से तड़का दें।
चौथा स्टेप: जब ये मसाले चटकने लगे तब इसमें कटे हुए आम के टुकड़ों को डालें। अब, आम को अच्छी तरह से चलाएं।
पांचवां स्टेप: जब आम हल्का गलने लगे तब इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक किलो गुड़ डालें और गैस की आंच को स्लो कर उसे ढक दें।
छटवां स्टेप: दस मिनट बाद जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए तब इसे एक बारे फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।
सातवां स्टेप: तय समय के बाद गैस बंद कर दें। गरगरम खट्टे मीठे आम के अचार को एयर टाइट कंटेनर में डालकर रखें।
आठवां स्टेप: इसे बिना फ्रिज के भी महीनों तक सुरक्षित रखने के लिए नमी से बचाएं और एयरटाइट जार में रखें। अगर आप इस अचार को फ्रिज में रखते हैं तो यह आराम से एक महीने के ऊपर तक चल सकता है।



