IndiaTrending

स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, इस गर्मी बनाएं तरबूज की ये 5 रेसिपी

तरबूज गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को गर्मी में हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अधिकतर लोग तरबूज को काटकर सीधे खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप तरबूज से कई सारे ड्रिंक और अन्य खाद्य पदार्थ बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं इस गर्मी तरबूज से बनाए जाने वाले फूड्स

स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, इस गर्मी बनाएं तरबूज की ये 5 रेसिपी
स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, इस गर्मी बनाएं तरबूज की ये 5 रेसिपी

तरबूज सालसा
तरबूज को काटकर उसमें खीरा, प्याज, कॉर्न और जलापेनो मिलाएं। यह एक झटपट बनने वाला सालसा है, जिसे साइड डिश या ग्रिल्ड खाने के साथ लोग अधिक खाना पसंद करते हैं।

तरबूज सलाद
तरबूज को मोजरेला, तुलसी या पुदीने के साथ मिलाकर हल्का सलाद बना सकते हैं। आप इसमें क्विनोआ, फेटा चीज और ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

तरबूज पंच
तरबूज को ब्लेंड करके उसमें सोडा वाटर, चाय, नींबू या लाइम जूस, पुदीना और थोड़ा शहद मिला दें। इसे ठंडा करके परोसा जाता है। इस गर्मी आप इसे कभी भी आसानी से बना सकते हैं।

ग्रिल्ड तरबूज डेजर्ट
ग्रिल्ड तरबूज एक आसान और स्वादिष्ट डेजर्ट है, जिसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती। तरबूज के टुकड़ों को हल्का ग्रिल कर देने से उसकी प्राकृतिक मिठास और जूसी फ्लेवर और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे यह एक अलग और खास स्वाद देता है। तरबूज को मोटे स्लाइस में काट लें और ग्रिल पैन या तवा पर थोड़ा सा तेल या बटर लगाकर उस पर 23 मिनट तक अच्छे से सेक लें। इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर डार्क चॉकलेट डालकर भी सर्व कर सकते हैं।

तरबूज फ्लेवर क्यूब्स
तरबूज फ्लेवर क्यूब्स गर्मियों में पानी या ड्रिंक्स को और भी ताजगी भरा बनाने का एक आसान और हेल्दी तरीका है। इसके लिए तरबूज को ब्लेंड कर लें, ताकि एक स्मूद जूस तैयार हो जाए। आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या पुदीने की पत्तियां मिलाकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं। अब जूस को आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में 45 घंटे या पूरी तरह जमने तक रख दें। जब क्यूब्स तैयार हो जाए तो उसे पानी या सोडा में डालकर सेवन कर सकते हैं। पानी का स्वाद हल्का फ्रूटी लगता है।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply