CricketIndia

​Team India की Death Overs गेंदबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह, बोले Michael Bracewell

 न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल ने सोमवार को कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने मौजूदा टी20 श्रृंखला के दौरान डेथ ओवरों में उनके बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है जो उनकी टीम का पहला दो मैच में हार का प्रमुख कारण रहा है। ब्रैसवेल से जब उन कुछ प्रमुख क्षेत्रों की बात करने के लिए कहा गया जिनमें वह कमजोर नजर आए तो उन्होंने कहा कि उनकी टीम को अधिक रन बनाने की जरूरत थी लेकिन भारत की डेथ ओवरों की शानदार गेंदबाजी के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए। 

​Team India की Death Overs गेंदबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह, बोले Michael Bracewell

न्यूजीलैंड पहले मैच में 225 और दूसरे मैच में 180 रन का बचाव नहीं कर पाया। ब्रैसवेल ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने हमें दबाव में रखा, खासकर गेंदबाजी करते हुए डेथ ओवरों में। इन दोनों मैच में काफी रन बने इसलिए उन्होंने एकतरफा जीत हासिल नहीं की। इस तरह के मैचों में महत्वपूर्ण अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होता है।

 भारत ने ऐसा किया और उम्मीद है कि आगे हम ऐसा करने में सफल रहेंगे।’’ भारतीय गेंदबाजों ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के आखिरी दो ओवरों में 26 रन दिए और दूसरे मैच के आखिरी दो ओवरों में 23 रन देकर मेजबान टीम को नियंत्रण में रखा। लेकिन ब्रैसवेल का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड अपना संपूर्ण प्रदर्शन करने के लगभग करीब है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उन चीजों पर नियंत्रण करने से जुड़ा है जिनमें हम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। यह प्रत्येक खिलाड़ी का हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने से जुड़ा है।’’

 ब्रैसवेल ने भारत के सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को रोकने की चुनौती को स्वीकार किया। पहले मैच में सैमसन और अभिषेक ने धमाकेदार शुरुआत की और भारत ने पावरप्ले में 94 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर इस बारे में बात की और मुझे यकीन है कि गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया होगा। हम मैच के दौरान जो अच्छा करते रहे हैं बस उसकी अवधि को बढ़ाने की जरूरत है। 

जैसा कि मैंने कहा, हम खेल के लंबे समय तक मुकाबले में बने रहे हैं। यहां तक ​​कि कई बार तो हम हावी भी रहे हैं।’’ ब्रैसवेल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने पावरप्ले में काफी शानदार शुरुआत की है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।’’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply