India

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने, ये 2 खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग, नंबर 3 पर ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ 2 मैचों की T20 सीरीज का आगाज करना है, जिसके लिए BCCI के द्वारा टीम का ऐलान कर दिया था। जिसमें बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अब हाल ही में खबर सामने आ रही है कि चयनकर्ताओं ने पहले T20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का भी ऐलान कर दिया है, तो आइए इस सीरीज के लिए प्लेइंग 11 में चुने गए खिलाड़ियों के बारे में आपको भी जनकारी देते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने, ये 2 खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग, नंबर 3 पर ईशान किशन

ये 2 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत

भारतीय टीम ने बीते समय T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भेजा गया था।

वहीं कई मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ओपनिंग करने के लिए भेजा गया था। इस बार आयरलैंड के खिलाफ संजू और अभिषेक ओपनिंग करने वाले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ईशान किशन को भेजा जाने वाला है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

आयरलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के के साथ ही भारतीय टीम के एक नए युग की भी शुरुआत होगी। दरअसल इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम मुकाबला करने वाली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम की पूरी कोशिश होगी कि इस सीरीज का खिताब अय्यर के नाम हो सके, जिसके लिए टीम के सभी खिलाड़ी अभी से ही तैयारी में जुट गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की सम्भावित प्लेइंग 11

IND VS IRE T20 सीरीज के लिए भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सुर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply