India

आ गई Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कार, 543 KM रेंज, जानें क्या है कीमत?

टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella ने भारत में अपनी बिक्री की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने मई 2026 में इस इलेक्ट्रिक SUV की 45 यूनिट डीलरों तक भेजी हैं. मई महीने में टोयोटा ने कुल 30,560 पैसेंजर वाहन बेचे, जिनमें Ebella की हिस्सेदारी 0.14% रही. Urban Cruiser Ebella दरअसल Maruti eVitara का टोयोटा वर्जन है. जहां eVitara ने लॉन्च के पहले महीने में करीब 528 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी, वहीं Ebella की शुरुआत अभी धीमी रही है.

आ गई Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कार,  543 KM रेंज, जानें क्या है कीमत?

यह इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6, MG ZS EV, Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV और Vinfast VF6 जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. फिलहाल इसे E1, E2 और E3 तीन वेरिएंट में पेश किया गया है.

टोयोटा ने अभी केवल टॉप मॉडल E3 वेरिएंट की कीमत घोषित की है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 23.60 लाख रुपये और ऑनरोड कीमत लगभग 25.05 लाख रुपये है. तुलना करें तो Maruti eVitara की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है. दोनों गाड़ियों में BatteryasaService का विकल्प मिलता है, जिससे शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है.

इलेक्ट्रिक कार की रेंज

Toyota Ebella में 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के विकल्प दिए गए हैं. छोटी बैटरी E1 वेरिएंट में मिलती है, जबकि E2 और E3 में बड़ी 61 kWh बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार यह SUV एक बार चार्ज करने पर 440 किलोमीटर से 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

डिजाइन की बात करें तो Ebella में अलग LED हेडलैंप, नया फ्रंट बंपर और यूनिक रियर लाइट बार दिया गया है. अंदर का केबिन काफी हद तक eVitara जैसा ही है. इसमें ब्लैकब्राउन इंटीरियर, टूस्पोक स्टीयरिंग और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिलता है.

फीचर्स

फीचर्स की सूची भी काफी लंबी है. इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ISOFIX, हिल होल्ड कंट्रोल और लेवल2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. हालांकि इसकी NCAP रेटिंग अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Maruti eVitara को भारत NCAP में 5स्टार रेटिंग मिल चुकी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply