BiharCrimeIndiaTrending

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की​​​​​​ घर में घुसकर हत्या, डबल मर्डर से दहल उठा इलाका..

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की​​​​​​ घर में घुसकर हत्या, डबल मर्डर से दहल उठा इलाका..

घटना की सूचना मिलने पर रोहतास के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रथम द्दष्टया घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है। मणि भूषण कुमार अविवाहित थे और ननकी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ननकी देवी के बच्चे भी उनके साथ रहते थे। सूत्रों ने बताया जाता है कि देर रात अपराधी घर में घुसे और दोनों को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए। मृतका ननकी देवी के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उसने अपराधियों को भागते हुए देखा, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह उनकी पहचान नहीं कर सका। दोनों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply