Satya Report: मैच से पहले अचानक कप्तान बदल जाना कभी कभार ही सुनने को मिलता है और जब कोई इंटरनेशनल मैच हो तो थोड़ा बहुत पहले तो खबर आ रही जाती है। इस बीच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। मैच से ठीक पहले पता चला कि टीम के कप्तान टॉम लैथम मैच से बाहर गए हैं, इसी बीच एक युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी गई है।

वनडे के बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज
न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है। पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई, इसका पहला मैच तो न्यूजीलैंड ने जीत लिया, लेकिन बाकी बचे हुए दोनों मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज अपने नाम कर ली। इससे बांग्लादेश को आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी फायदा हुआ। अब टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। इसके तहत तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच आज चट्टोग्राम में खेला जा रहा है।
टॉम लैथम चोटिल, निक केली को बनाया गया टीम का कप्तान
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के पहले टी20 मैच के लिए जब टॉस की बारी आई तो कप्तान के तौर पर टॉम लैथम नहीं, बल्कि निक केली को कमान मिली है। निक केली ने टॉस के वक्त बताय कि टॉम लैथम आज के मैच से बाहर हो गए हैं। रविवार को जब वे प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी उनके दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जो अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं है, इसलिए वे मैच मिस कर रहे हैं। इसके साथ ही निक केली अब न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि दूसरे तक टॉम लैथम की वापसी हो सकती है। लेकिन इस पर आखिरी फैसला बाद में लिया जाएगा।
न्यूजीलैंड के पास बांग्लादेश को हराने का बेहतरीन मौका
न्यूजीलैंड के पास मौका है कि इस सीरीज को जीतकर ना केवल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लिया जाए, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया जाए। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर है, उसकी रेटिंग 249 की है। बांग्लादेश की टीम 223 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर है। उम्मीद है कि ये टी20 सीरीज काफी रोचक होगी।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास , परवेज हुसैन इमोन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, शोरीफुल इस्लाम, रिपन मोंडोल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम रॉबिन्सन, केटीन क्लार्क, डेन क्लीवर , निक केली , बेवन जैकब्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, मैथ्यू फिशर, बेन लिस्टर।



